CBSE Board result 2024, सीबीएसई टॉपर्स लिस्ट कौन बना सीबीएसई बोर्ड का टॉपर,CBSE board 12th topper
CBSE board topper list, दोस्तों सीबीएसई बोर्ड ने 13 तारीख को 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। और इस परीक्षा में 12वीं कक्षा के कई बच्चों ने बाजी मारी है। और इसमें अच्छी खासी रैंक हासिल की है। अब इसमें लड़कियों की बात करें तो लड़कियों का प्रतिशत रैंक 91.52 परसेंट हुआ है। और लड़के पास 85.12% हुए हैं। वहीं पर ट्रांसजेंडर की उम्मीदवार 50 पर्सेंट पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। और स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। और अपने रिजल्ट का पता लगा सकते हैं। दोस्तों इस बार आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं में त्रिवेंद्रम टॉप रहा है। और वहीं पर अगर सबसे कम प्रतिशत वाले जॉन की बात करें तो प्रयागराज आखिरी में आ रहा है।
सीबीएसई 12th की छात्रा सुरभि को 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। अगर सुरभि की बात करें,तो आपको बता दें, कि वह नोएडा की एमिटी स्कूल की छात्र हैं। और उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर दिन-रात तैयारी करके 12वीं की एग्जाम में अच्छी खासी रैंक प्राप्त की है।
और दूसरे नंबर पर आगरा की छात्र को 98.6% अंक मिले हैं। आपको बता दें कि आगरा से कॉमर्स में सुमित राहुल मेमोरियल की छात्रा रति अग्रवाल जिनको 12वीं कक्षा में 98.6% अंक मिले हैं। और उनकी तैयारी के बारे में कहा जाए तो यह बताते हैं। कि दिन में करीब 6 से लेकर 8 घंटे तक की पढ़ाई की है। और उन्होंने अपनी मेहनत के बलबूते पर इतना अच्छा रिजल्ट हासिल किया है। इस सफलता से उनके मोहल्ले में और उनके घर में लोगों का मनोबल बढ़ रहा है। और उनसे लोग प्रेरित भी हो रहे हैं।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं के टॉपर इस प्रकार हैं
मानसी गुप्ता 99.2% अंक हासिल किए हैं। और वह एलआरएस अकैडमी नगीना की छात्र हैं।और वहीं पर देवांश प्रताप 98.8 जो कि प्रियंका मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
वायरल प्रताप सिंह जो की 98.4% अंकों के साथ एमडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं।
नैंसी चौधरी 98% का रिजल्ट हासिल किया है और वह माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल की छात्र हैं।
सीबीएसई बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 93.60% आया है। और इस प्रकार स्टूडेंट पास हुए हैं।
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड में इस साल कक्षा दसवीं में 2,238,827 स्टूडेंट ने एग्जाम दिया था। और जिसमें 2,095,467 स्टूडेंट पास हुए।
और 2023 की बात करें तो कक्षा दसवीं की परसेंट रेट 92.12% परसेंट रहा था। इस साल परसेंटेज में इजाफा हुआ है।
और अगर इस साल की बात करें तो पिछले साल के हिसाब से लड़कियों ने लड़कों से अच्छी परसेंट हासिल की है। जिसमें लड़कियों की परसेंटेज रेट 94.75 फ़ीसदी मानी जाती है। जिसमें लड़कों से करीब दो परसेंट आगे है। और वहीं पर लड़कों की प्रतिशत अंक 92.71 फीस दी माने जाते हैं।
एक टिप्पणी भेजें